Modern Indian History GK Q21 to 30

//Modern Indian History GK Q21 to 30

Modern Indian History GK Q21 to 30

सामान्य ज्ञान (GK)

आधुनिक भारत का इतिहास

 

21).भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की पहली प्रेसीडेंसी कौन सी थी?

[A] मद्रास
[B] मछलीपटनम
[C] सूरत
[D] हुगली

 

22).1767-69 के आंग्ल-मैसूर युद्ध से ठीक पहले, हैदर अली की विरुद्ध त्रिकोणीय गठबंधन में कौन जुड़ा था?

1. अंग्रेज़
2. हैदराबाद का निज़ाम
3. मराठा
4. त्रावनकोर का राजा

[A] 1, 2, 3
[B] 1, 3, 4
[C] 1, 2, 4
[D] 2, 3, 4

 

 

23).“व्यपगत के सिद्धांत” के द्वारा निम्नलिखित में से किस क्षेत्र को अंग्रेजों ने अधिग्रहित नहीं किया था?

[A] सतारा
[B] नागपुर
[C] झाँसी
[D] मैसूर

 

24).1857 के विद्रोह का नेतृत्व लखनऊ से किसने किया था?तांत्या टोपे

[A] मौलवी अहमदुल्लाह शाह
[B] बिरजिस कादिर
[C] बेगम हजरत महल
[D] तांत्या टोपे

 

25).“मानवता के लिए एक धर्म, एक जाती और एक ईश्वर” का सिद्धांत किसने दिया था?

[A] ज्योतिबा फुले
[B] विवेकानंद
[C] श्री नारायण गुरु
[D] डॉ. भीमराव अम्बेदकर

 

 

26). भारत में पश्चिमी शिक्षा का मेग्ना कार्टा किसे कहा जाता है?

[A] पब्लिक इंस्ट्रक्शन समिति की रिपोर्ट, 1823
[B] चार्टर अधिनियम 1823
[C] हंटर आयोग की रिपोर्ट, 1862
[D] वुड्स डिस्पैच 1854

 

27). 1864 में मद्रास में वेद समाज की स्थापना किसने की?

[A] केशवचंद्र सेन
[B] लोकहितवादी
[C] शिवनाथ शास्त्री
[D] देबेन्द्रनाथ टैगोर

 

28). 1922 में भील सेवा मालन की स्थापना किसने की थी?

[A] नारायण मल्हार जोशी
[B] अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर
[C] ज्योतिबा फुले
[D] बाबा आमटे

 

 

29). निम्नलिखित में से 1912 में दिल्ली षड़यंत्र किसके द्वारा रचा गया था?

[A] रासबिहारी बोस
[B] भाई परमानन्द
[C] सचिन्द्रनाथ सान्याल
[D] सोहन लाल पाठक

 

 

30). निम्नलिखित में से गांधीजी ने पहला अन्शन किस आन्दोलन के लिए किया था?

[A] खेड़ा सत्याग्रह
[B] चंपारण सत्याग्रह
[C] अहमदाबाद मिल हड़ताल
[D] जलियांवाला बाग़ हत्याकांड

 PREVIOUS Page(11 to 20) <<<                                    >>> NEXT Page (31 to 40) 

Q21 to Q30 –> विस्तार से उत्तर देखने के लिए


21).Correct Answer: C [सूरत ]

  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में सबसे पहले सूरत प्रेसीडेंसी की स्थापना की

  • इसके अतिरिक्त पूर्व में जावा में बन्तम प्रेसीडेंसी थी

  • जहाँ पर कप्तान लंकास्टर में फैक्ट्री स्थापित की थी।


22).Correct Answer: A [1, 2, 3]

  • 1766 में हैदर अली के विरुद्ध ब्रिटिश, मराठा और हैदराबाद के निज़ाम एक हो गये

  • 1768 में मराठाओं और हैदराबाद के निज़ाम द्वारा साथ छोड़ने के बाद अंग्रेजों को अकेले हैदर अली से लड़ना पड़ा। 


23).Correct Answer: D [मैसूर ]

  • कंपनी ने सतारा पर 1848 में, जैतपुर और संबलपुर1849, नागपुर और झाँसी 1854, तन्जोर और अर्काट 1855 में और अवध पर 1856 में कब्ज़ा किया।


24).Correct Answer: C [बेगम हजरत महल ]

  • बेगम हज़रात महल अवध के नवाब वाजिद अली शाह की पत्नी थीं

  • बेगम हज़रात महल ने अपने 11 वर्ष के पुत्र बिरजिस कादर के नाम पर शासन किया और 1857 के आन्दोलन का नेतृत्व लखनऊ से किया।

 

25).Correct Answer: C [श्री नारायण गुरु ]

  • श्री नारायण गुरु ने एक धर्म, एक जाती और एक ईश्वर का उपदेश दिया था

  • उनके नास्तिक शिष्य सहद्रण अय्यपन ने इस सिद्धांत ने प्रेरित होकर न कोई ईश्वर, न जाती और न ही धर्म का सिद्धांत दिया था।

 

26).Correct Answer: D [वुड्स डिस्पैच 1854 ]

  • 1854 में वुड्स डिस्पैच के द्वारा भारतीय शिक्षा प्रणाली की नीवं रखी गयी

  • इसमें बॉम्बे, कलकत्ता और मद्रास में विश्वविद्यालय की व्यवस्था की गयी

  • वुड्स डिस्पैच को भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मेग्ना कार्टा कहा जाता है

 

27).Correct Answer: A [केशवचंद्र सेन]

  • दक्षिण भारत में ब्रह्मो समाज के द्वारा सुधार किये गये, यह कार्य केशवचंद्र सेन ने वेद समाज के अंतर्गत किया।


28).Correct Answer: B [अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर ]

  • अमृतलाल विट्ठलदास को ठक्कर बापा भी कहा जाता थे

  • वे प्रसिद्ध समाज सेवक थे

  • उन्होंने गुजरात में जनजातीय लोगों की सहायता के लिए काफी कार्य किया

  • 1922 में उन्होंने भील सेवा मंडल की स्थापना की। 


29).Correct Answer: A [रासबिहारी बोस ]

  • दिल्ली षड्यंत्र में 1912 में भारत के वाइसराय लार्ड हार्डिंग को मारने का प्रयास किया गया था

  • यह षड़यंत्र भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने के बाद रचा गया था

  • 23 दिसम्बर, 1912 को बम विस्फोट के द्वारा लार्ड हार्डिंग को मरने का प्रयास किया गया, परन्तु वह प्रयास असफल रहा।

 


30).Correct Answer: C [अहमदाबाद मिल हड़ताल ]

  • मार्च 1918 में गांधीजी के नेतृत्व में अहमदाबाद मिल में हड़ताल की गयी थी

  • 15 मार्च, 1918 को गाँधीजी ने अपना आमरण अनशन शुरू किया था।


 PREVIOUS Page(11 to 20) <<<                                    >>> NEXT Page (31 to 40) 

2021-06-24T11:22:38+05:30